
ब्रिटिश म्यूजियम इराक से लूटे गए पांच हजार साल पुराने बेशकीमती सामान को लौटाने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में इंग्लैंड ने इराक सरकार को जानकारी दे दी है। शुक्रवार को म्यूजियम में एक कार्यक्रम के दौरान इराक के प्रतिनिधियों को सभी वस्तुएं लौटा दी जाएंगी। यह सामान लंदन के एक डीलर से 2003 में बरामद हुआ था। पुलिस ने आठ तरह की वस्तुएं मई 2003 में जब्त की थी। इसके एक साल बाद भी डीलर इन पर अपना स्वामित्व साबित नहीं कर पाया। ऐसे में इन्हें म्यूजियम में रखवा दिया गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2P7dadk
लेबल: दैनिक भास्कर
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]
<< मुख्यपृष्ठ